अमरूद की उत्पादन तकनीक (Production Technology of Guava)
परिचय (Introduction) अमरूद वानस्पतिक नाम - सिडियम ग्वाजावा कुल - मिर्टेसी उत्पत्ति स्थान - मेक्सिको गुणसूत्रों की संख्या - 2n=22 खाद्य योग्य भाग - थैलमस व पेरिकार्प हमारे देश में अमरूद एक लोकप्रिय फल है। यह विभिन्न प्रकार की मृदाओं एवं जलवायु में पैदा किया जा सकता है। अत्यन्त सहिष्णु स्वभाव के कारण इसे बहुत कम देख रेख की आवश्यकता पड़ती है। उत्तरी भारत में अमरूद की वर्ष में तीन बार फसल ली जा सकती है। इसके ताजा फल विटामिन ‘सी’ के अतिरिक्त कैल्शियम, फास्फोरस एवं पैक्टिन के अच्छे स्रोत है। अमरूद के फल से परिरक्षित पदार्थ जैसे जेम, जैली, चीज, टॉफी आदि तैयार किये जाते है। पोषण मूल्य (Nutritional value) क्र. सं अवयव मात्रा / 100 ग्राम 1. कार्बोहाइड्रट 14.3 ग्राम 2. प्रोटीन 2.6 ग्राम 3. वसा ...