केले की उत्पादन तकनीक (Production Technology of Banana)
प्रस्तावना (Introduction) केला वानस्पतिक नाम - मूसा पेराडिसिएका कुल - मूजेसी उत्पत्ति स्थान - भारत गुणसूत्रों की संख्या - 2n = 2x =22, 3x = 33, 4x = 44 खाद्य योग्य भाग - मेसोकार्प एंड एन्डोकार्प फल का प्रकार - बेरी केले को मुख्य रूप से Adam's fig, Tree of wisdom, Tree of paradise, Apple of paradise व Kalpataru के नाम से भी जाना जाता हैं | केला हमारे देश का प्रमुख उष्ण कटिबंधीय फल है। अनादिकाल से इसकी खेती भारत देश मे लोकप्रिय है। रामायण एवं महाभारत मे भी इसका वर्णन कदलीफल के रूप मे मिलता है। केला उत्पादन में भारत विश्व के अग्रणी देशों में से है। इसका उपयोग न केवल ताजे फलों के केला रूप में वरन् सब्जी के लिये भी इसका व्यापक रूप से उपयोग होता है। भारत में इसकी खेती तमिलनाडू, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, आसाम, बिहार व पश्चिम बंगाल में काफी मात्रा में की जाती है। क्षेत्रफल एवं उत्पादकता में तमिलनाडु राज्य जबकि उत्पादन मे महाराष्ट्र राज्य का प्रथम स्थान हैं | राजस्थान में केले की खेती की बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तोरगढ़, राजसमन्द, व डूंगरपुर...