Posts

Showing posts with the label Sweet orange (Citrus sinensis)

"माल्टा की उत्पादन तकनीक" (Production Technology of Sweet Orange)

Image
प्रस्तावना (Introduction ) माल्टा (sweet orange)का वानस्पतिक नाम सिट्रस साइनेसिस एवं कुल रूटेसी तथा उत्पत्ति स्थान चीन हैं। नींबू प्रजाति के फलों के विभिन्न समूहों में माल्टा समूह के फलों का छिलका पतला व गूदे से चिपका हुआ होता है। इसके फलों का रस मीठे के साथ-साथ अम्लीय (खट्टा-मीठा) होता है। इसका फल अत्यन्त पौष्टिक व गुणकारी होने के कारण बच्चों व बीमार व्यक्तियों को इसका रस पिलाया जाता है। इसमें विटामिन सी प्रचूर मात्रा में होता है। यह विटामिन ए व बी का भी अच्छा स्त्रोत है। जलवायु (Climate) माल्टा उष्ण व उपोष्ण जलवायु का पौधा है। माल्टा के लिए ऐसी जलवायु अच्छी है जिसमें गर्मी मे अधिक गर्मी व सर्दी मे अधिक सर्दी पड़ती हो। शुष्क एंव अर्द्ध शुष्क क्षेत्रों में जहाँ सिंचाई का स्थाई साधन हो उच्च कोटि का माल्टा उगाया जा सकता है। उत्तरी भारत में जहाँ सर्दी में तापक्रम 16-20° सेल्सियस तक होता है, फलन में सुविधा रहती है। माल्टा ब्लड रेड का लाल रंग सर्दियों के ठण्डे तापमान में ही विकसित होता है। राजस्थान में श्री गंगानगर जिले में माल्टा की खेती व्यावसायिक स्तर पर होती है। यहाँ का ब्लड रेड माल्टा व...