Posts

Showing posts with the label Lime (Citrus aurantifolia) cultivation

नींबू की उन्नत खेती (Improved cultivation of lime)

Image
 नींबू प्रजाति के फल भारत में आम तथा केले के पश्चात् नींबू प्रजाति के फलों का तीसरा स्थान है इसमें सर्दी तथा गर्मी सहन करने की क्षमता होने के कारण नींबू प्रजाति का कोई न कोई फल लगभग सभी प्रान्तों में उगाया जाता है। जैसे सन्तरा की खेती के लिये नागपुर विख्यात हैं जबकि मौसम्बी महाराष्ट्र में, सतगुड्डी आंध्रप्रदेश में, ब्लड रेड माल्टा, जाफा एवं वेलेन्सीया पंजाब एवं राजस्थान में तथा नींबू आंध्रप्रदेश, बिहार, गुजरात, तमिलनाडु तथा अन्य राज्यों में व्यवसायिक स्तर पर उगाये जाते हैं। वैसे नींबू सम्पूर्ण भारत में उगाया जाता हैं नींबू प्रजाति के फलों की दो श्रेणियाँ है - खट्टी जातियाँ तथा मीठी जातियाँ।  1 खट्टी जातियों में नींबू गलगल रंगपुर लेमन, कर्ना खट्टा इत्यादि फल आते है। 2 मीठी जातियों में संतरा, मौसम्बी, ग्रेपफ्रूट चकोतरा इत्यादि फल आते है। इन फलों में विटामिन ए, बी, सी और खनिज पदार्थ प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं। नींबू प्रजाति के फल विटामिन श्सीश् के प्रमुख स्त्रोत है। नींबू प्रजाति के फलों से बनने वाला परिरक्षित पदार्थ श्मार्मलेडश् की विश्व में पर्याप्त मांग रहती हैं। इसके पुष...